दिगम्बर जैन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

  • विश्व में पहली किसी दिगम्बर जैनाचार्य का अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार में मंगल सम्बोधन

नई दिल्ली। फ्लोरिडा अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (अमेरिका) द्वारा आयोजित चार दिवसीय जैन दर्शन व विज्ञान पर द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय वर्चुअल वेबिनार सम्मेलन का आयोजन १९ मार्च से २२ मार्च तक किया जाएगा। वेबिनार सम्मेलन में 1500 से अधिक विद्यार्थी व नासा के सैकड़ों वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।

वेबिनार सम्मेलन में जैन दर्शन के सिद्धांत चक्रवर्ती, 300 से अधिक सन्तों व हजारों विद्वानों के शिक्षा गुरु, 20 भाषाओं के व्याकरणबद्ध ज्ञाता, सर्वाधिक आध्यात्मिक गीतांजलि व साहित्यों के रचयिता, ज्ञान के अथाह सागर पूज्यवर वैज्ञानिक धर्माचार्य १०८ श्री कनकनन्दी जी महाराज का सम्बन्धित विषय पर 21 मार्च 2021 को रात्रि 9 बजे मंगल प्रवचन प्रसारित होगा।

सम्पूर्ण विश्व में अपनी महान ज्ञान साधना से जैन दर्शन का गौरव बढ़ाने वाले स्वाध्याय तपस्वी आचार्य १०८ श्री कनकनन्दी जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वेबिनार सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले पहले दिगम्बर जैन मुनि होंगे।

इस अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार महासम्मेलन में जुडऩे के लिए इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए जा रहे लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही करा सकते हैं।  Conference Registration link (http://go.fiu.edu/icsjp-registration)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिनागम | धर्मसार