कहौम का जैन-स्तम्भ (अभिलिखित), गुप्त काल

उत्तरप्रदेश में देवरिया जिले में सलेमपुर रेलवे स्टेशन से 5 किमी की दूरी पर एक छोटा सा गांव कहौम (ककुभग्राम, कहाउँ, कहावम, कहाव) स्थिति है। बलुए प्रस्तर में निर्मित 27 फिट ऊँचा एक स्वतंत्र स्तम्भ स्थापित है। यह स्तम्भ नीचे से चौपहल, मध्य में अष्टपहल और ऊपर सोलह पहल वाला है। इस स्तम्भ पर ब्राह्मी लिपि में 12 पंक्तियों वाला गुप्त शासक स्कन्दगुप्त के काल का तिथियुक्त लेख है। स्तम्भ के शीर्ष भाग में कुषाण कालीन जिन चौमुखी की परम्परा में तीर्थंकरों (निर्वस्त्र, अर्थात दिगम्बर परम्परा से सम्बंधित) की चार कायोत्सर्ग आकृतियां निरूपित हैं। स्तम्भ के निचले भाग में 23वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ की सात सर्पफणों से युक्त कायोत्सर्ग मूर्ति भी द्रष्टव्य है। इस स्तम्भ का जैन धर्म से सम्बन्धधं और गुप्त काल मे कहौम में जैन धर्म का प्रभाव तथा गुप्त शासक स्कन्दगुप्त के शान्ति वर्ष (गुप्त सम्वत 141 यानि 460 ई) में मद्र नाम के व्यक्ति के द्वारा इस स्तम्भ का निर्माण तत्कालीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परिस्थितियों को उजागर करता है।

सौजन्य  :– शांति स्वरूप सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिनागम | धर्मसार