
अंजनी नगर इंदौर पंचकल्याणक महोत्सव में 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा के इंदौर से होकर गिरनार जी जाने की घोषणा और समाज द्वारा समर्थन विश्व जैन संगठन
पूज्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी मुनिराज और लाजी मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी मुनिराज ने दिया 101 दिवसीय धर्म पद यात्रा को आशीर्वाद और मार्गदर्शन
पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में धर्म पद यात्रा के समर्थन में संत भवन, अंजनी नगर में आयोजित समर्थन सभा में मुनि श्री का आशीर्वाद मार्गदर्शन और सभी प्रमुख संस्थाओं द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन
सांसद श्री शंकर लालवाणी ने दिया अहिंसा धर्म पद यात्रा को समर्थन और सभी समाज को जोड़ते हुए जन – जन की यात्रा बनाने का आह्वाहन

22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के जन्मस्थल शौरीपुर से उनके मोक्षस्थल गिरनार जी तक धर्म प्रभावना पद यात्रा के लिए इंदौर में विश्व जैन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संगठन की इंदौर शाखा ने लिया 21 फरवरी 2025 को इंदौर में विराजमान पूज्य जैन संतों का आशीर्वाद मार्गदर्शन, जैन समाज और इंदौर सांसद का समर्थन।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने अंजनी नगर में पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में दिल्ली से गिरनार जी तक 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए दिल्ली से आरंभ पद यात्रा के इंदौर होकर गिरनार जाने की घोषणा करते हुए सभी को यात्रा में शामिल होने का आह्वाहन किया।
सांसद शंकर जी लालवानी ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पद यात्रा को समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी समाज को जोड़कर जन – जन की यात्रा बनाने का आह्वाहन किया।
इंदौर में विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी मुनिराज और मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी मुनिराज ने धर्म पद यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद देते हुए सभी को धर्म प्रभावना के लिए पद यात्रा में शामिल होने का मार्गदर्शन दिया।

प. पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में पद यात्रा के समर्थन में अंजली नगर में आयोजित सभा में दिल्ली से विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन और कोषाध्यक्ष मयंक जैन विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी इन्दौर नगर एवं आस पास से पधारे जैन मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को दी।
इंदौर सकल जैन समाज की ओर से श्री नकुल पाटौदी, निर्मल कासलीवाल, इंदर सेठी, डी के जैन, आनंद कासलीवाल, जैनेश झांझरी, डीएसपी डी के जैन, स्वप्निल जैन, हरीश जैन, देवेंद्र सेठी, हेमंत जैन, देवेंद्र सेठी, महेंद्र पहाड़िया, राहुल स्पोर्ट्स, अजय जैन बाहुबली, राजेश मोदी और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए धर्म पदयात्रा का समर्थन करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभा में गिरनार जी पद यात्रा से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा जैन उपस्थित रही।
समर्थन सभा में मुनि श्री आदित्य सागर जी मुनिराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म प्रभावना के लिए निकाली जा रही इस पद यात्रा के लिए हमारा समर्थन और आशीर्वाद है और सभी समाज को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन मयंक जैन अध्यक्ष विश्व जैन संगठन, इंदौर शाखा ने किया। सभा की शुरूआत में मंगलाचरण ओम पाटोदी ने किया और आभार अभय संघवी, पारस जैन ने व्यक्त किया।
संगठन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक बडजात्या जी से कार्यकारिणी के सदस्यों सहित मिलकर पद यात्रा में सहयोग करने हेतु निवेदन पत्र दिया और जैन तीर्थों के विषय में चर्चा कर धर्म पद यात्रा के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया।
श्री प्रदुम्न जैन, दिल्ली ने बताया कि श्री भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री श्री हसमुख गांधी ने धर्म पद यात्रा को समर्थन देते हुए समस्त समाज को यात्रा में शामिल होने का आह्वाहन किया।
मयंक जैन, विश्व जैन संगठन इंदौर शाखा अध्यक्ष
मो: 8976729663
आकाश जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – विश्व जैन संगठन
मो: 9015888028