शिखर शिलान्यास महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ

फिरोजाबाद। धर्म नगरी में श्री सुरत्न सागराचार्य महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री देवनगर जैन मंदिर में बुधवार को शिखर शिलान्यास का कार्यक्रम धूमधाम से कराया गया, जिसमें अनेकों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः अनेको श्रावक-श्राविकाओं द्वारा जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूर्ण विधि विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात शिखर शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ अनुभव जैन ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद श्री जी का चित्र अनावरण अशोक कुमार जैन तुलसी विहार ने किया। श्री जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन गुलाबचंद जैन एवं नीरज जैन ने किया। इसके बाद शांति महामंडल विधान प्रारंभ हुआ जिसमे महामन्त्रो की धुनि से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। शिलान्यास कार्यक्रम में अरिहंतशीला शिखर चंद जैन द्वारा स्थापित की गई, सिद्धशिला मनोज जैन द्वारा, आचार्यशिला देव कुमार जैन द्वारा, उपाध्यायशिला पदम चंद जैन द्वारा एवं साधुशिला राहुल जैन द्वारा स्थापित की गई। शिखर का शिलान्यास करने का सौभाग्य शिखर चंद जैन एवं उमेश चंद जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन इसौली ने बड़ी कुशलता पूर्वक किया। मीडिया प्रभारी राज जैन ने बताया की श्री छदामीलाल लाल जैन मंदिर में सांयकालीन सभा में आचार्य गुरुदेव श्री सुरत्न सागराचार्य महाराज की गुरु भक्ति एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत कुमार जैन, आशीष जैन, विमल जैन, जितेंद्र जैन, राज जैन एवं मोहित जैन इसौली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिनागम | धर्मसार